उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। हालांकि इस बार कांग्रेस की मांग कुछ सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपने पिछले लोकसभा चुनाव में बढ़े वोट प्रतिशत, राहुल गांधी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को आधार बना रही है। इसके साथ ही ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है।
दरअसल, प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 181 सीटें मांगी है। जबकि सपा महज 55-60 सीटें देने पर ही अड़ी है। अब सवाल उठता है कि यूपी में कांग्रेस ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी क्यों पेश कर रही है? क्या लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की प्रदेश में राजनीतिक स्थिति बदल गई है