बॉलीवुड के चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. हालांकि, इस बीच उनकी एक साल की बेटी सारायाह का चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरअसल, हाल ही में कपल अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था.
इस दौरान कैमरों में उनकी बेटी का चेहरा कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया. अब सिद्धार्थ और कियारा ने इस मामले में पैपराजी और सोशल मीडिया पेजों से खास अपील की है. उन्होंने अपनी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की है.
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में अपनी बेटी सारायाह के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. सामने आए वीडियो में सिद्धार्थ अपनी बेटी को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कियारा उनके साथ चल रही हैं. इसी दौरान कैमरे में बच्ची का चेहरा कुछ पल के लिए कैद हो गया