IPL 2027 में नहीं दिखेगी ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की मशहूर ओपनिंग जोड़ी

Posted on: 2026-11-17


सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की मशहूर ओपनिंग जोड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के आगामी सीजन में नजर नहीं आएगी। क्रिकइन्फो के अनुसार, हेड ने एसआरएच को अपने बिजी इंटरनेशनल शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आईपीएल 2027 से बाहर रहने का फैसला कर लिया है। यह एसआरएच के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हालांकि अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन के लिए एसआरएच का पर्स बढ़ जाएगा। हेड उन 5 कैप्ड खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एसआरएच ने 14 करोड़ में रिटेन किया था।

आज ही रिलीज और रिटेंशन की आखिरी डेट

बता दें कि आईपीएल ने सभी टीमों के रिलीज और रिटेंशन के लिए मंगलवार 17 नवंबर की डेडलाइन तय की है। इसी बीच हेड के बाहर होने की खबर आ गई है। अब अगर कोई फ्रेंचाइजी 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने किसी रिटेन किए हुए प्लेयर को रिलीज या ट्रेड करती है, तो उसका पर्स उस समय के रिटेंशन स्लैब के हिसाब से एडजस्ट किया जाएगा। एसआरएच के मामले में कोई और जोड़ या घटाव नहीं होगा, क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले चार कैप्ड प्लेयर्स को रिटेन करने की कीमत 61 करोड़ रुपये थी और यह उनके बाकी चार रिटेंशन हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़) और नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़) हैं।

हेड का फैसला पूरी तरह से चौंकाने वाला है। जबकि इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्रिकइन्फो को बताया था कि 2027 में ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत सारे जरूरी प्रायोरिटी क्रिकेट के साथ उन्हें कुछ फैसले लेने होंगे। बता दें कि आईपीएल के ठीक बाद जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल है। इसके बाद जून-अगस्त में एशेज और उसके बाद अक्टूबर-नवंबर वनडे वर्ल्ड कप खेलना है।

एसआरएच ने 2024 के ऑक्‍शन में 6.8 करोड़ में खरीदा था हेड को

एसआरएच ने सबसे पहले हेड को 2024 के आईपीएल ऑक्शन में 6.8 करोड़ में साइन किया था। उस समय हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा था कि उन्‍हें नीलामी में हेड के लिए अड़ना पड़ा। जबकि हेड 2023 के ऑक्शन में अनसोल्‍ड रह गए थे। फिर उन्‍होंने 191.55 के स्ट्राइक रेट और 40 से ज्‍यादा के औसत से 567 रन बनाकर एसआरएच को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जहां खिताबी मुकाबले में टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी।