रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के कल्याण, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी निवासी जनजातीय युवा केशव कौशल की कहानी इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक फोन कॉल ने उनकी छात्रवृत्ति संबंधी परेशानी दूर कर दी और उनकी पढ़ाई को नया संबल मिला।
इसी बीच केशव को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित आदिवासी विकास विभाग ने केशव से संपर्क किया और छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं होने के कारणों की जानकारी ली। बैंक केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण राशि प्राप्त करने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने केशव की बैंक केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवाई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को राहत पहुंचाई जा रही है।