उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना प्रदेश के गौरव और उनके संघर्षों का अपमान है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में हुई गोलीबारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे,
तब अलग उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर गोली चलाए जाने की घटना को उत्तराखंड के लोग आज भी नहीं भूले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य के लोगों ने अलग राज्य के लिए संघर्ष और बलिदान किया, उन्हें अब घुसपैठिया कहा जा रहा है।
धामी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है और क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उसे स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर प्रदेश की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।