राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी समारोह के समापन वर्ष के हिस्से के रूप में आज सुबह नागपुर के रेशिमबाग मैदान में अपना वार्षिक विजयदशमी समारोह आयोजित करेगा।
आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भगवत मुख्य भाषण देंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवकों की पदयात्रा और शस्त्र पूजन के साथ होगा।
विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठनों में से एक, आरएसएस की स्थापना नागपुर में इसके प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव हेडगेवार द्वारा 1925 में विजयदशमी के अवसर पर की गई थी ।