Posted on:
कांकेर, 05 अक्टूबर । जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत गितपहर में बीती रात में वन्य प्राणी तेंदुआ ने एक महिला लीलाबाई नेताम पर हमला कर दिया। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला।
इस दाैरान महिला मच्छरदानी के अंदर साेने की तैयारी कर रही थी, मच्छरदानी में उलझने के कारण बुजुर्ग महिला की जान बच गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चारामा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रातभर इलाके में गश्त की, सुबह भी क्षेत्र में निगरानी जारी रखी गई।