काले चने हमारे किचन का वह सुपर इनग्रेडिएंट है, जिसे अगर मु_ी भर रोज उबालकर खा लिया जाए तो हमारा शरीर लोखंड की तरह मजबूत हो जाएगा।
प्रोटीन से भरपूर है काले चने
काले उबले चने प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होते हैं, जो मांसपेशियों की मरम्मत करते है और शरीर की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
फाइबर में हाई है काले उबले चने
काले उबले चने में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता करता है, कब्ज को रोकता है और हेल्दी आंत को बढ़ावा देता है।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण काले उबले चने शरीर को एनर्जी देते हैं और दिनभर काम करने में भी हमें थकावट नहीं होती है।
काले उबले चने में मौजूद पोषक तत्व कोलेजन प्रोडक्शन और कोशिकाओं की मरम्मत कर त्वचा, बालों और नाखूनों को हेल्दी बनाते हैं।