भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम एजेंसी ने पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, आज गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।