मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Posted on: 2026-09-19


रायपुर, 19 सितंबर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को रायपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे रायपुर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचकर चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचने के बाद 1:40 बजे एक निजी होटल में आयोजित अग्र महाकुंभ-2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 3:55 बजे सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थित अयप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे रायपुर लौटेंगे।