भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफगानिस्तान को 127 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली।

Posted on: 2026-09-18


पुरुष क्रिकेट में, भारत ने कल रात नई दिल्ली में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफगानिस्तान को 127 रनों से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में, अफगानिस्तान 14.1 ओवरों में 94 रन पर ऑल आउट हो गया। इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का विकल्प चुना था।