पूरे आंध्र प्रदेश में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित हुआ

Posted on: 2026-09-18


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंध्र प्रदेश भर में कल शाम 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों और जन प्रतिनिधियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठित स्थानों पर दीये जलाए।
 
केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने गुंटूर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि केंद्रीय मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव ने तिरुपति में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, वहीं मंत्री सत्य कुमार यादव ने विजयवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री नारा लोकेश ने भी कार्यक्रम के तहत अमरावती स्थित अपने आवास पर एक दीया प्रज्वलित किया।