मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

Posted on: 2026-09-08


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान भारत के उत्तर पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की आशंका है।

मौसम विभाग ने आज केरल और माहे में गर्म और उमस भरे मौसम की भविष्यवाणी की है।