नई दिल्ली, 04 सितंबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को देश के पहले इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनो (इसरो) की टीम को बधाई दी।
उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “आज श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ17 ईओएस-05 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट ईओएस-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित करना, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक अहम पड़ाव है। भारत के लिए गर्व का क्षण और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक और शानदार उपलब्धि!"
उल्लेखनीय है कि आज सुबह इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।