Posted on:
पंजाब सरकार ने कहा है कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है और अधिकारी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए इसके स्टॉक, बिक्री और आपूर्ति पर नियमित निगरानी रख रहे हैं।
कल चीनी की कमी के मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आवश्यक वस्तु की पर्याप्त उपलब्धता है और कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी में लिप्त होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 2025-26 के दौरान खराब मौसम की स्थिति के कारण पंजाब सहित पूरे देश में गन्ने के उत्पादन में गिरावट आई है। हालांकि, कम पैदावार के बावजूद, राज्य में गन्ने का पर्याप्त भंडार है और कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है।