बीजापुर में मलेरिया का प्रकोप बढ़ा, मलेरिया से पीड़ित 49 मरीज मिले

Posted on: 2026-08-25


बीजापुर, 25 अगस्त । जिले के ग्रामीण इलाकाें में बारिश के साथ मलेरिया का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। बीजापुर के अलग-अलग इलाकों से लगातार मलेरिया मरीज सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल, भैरमगढ़, बासागुड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मलेरिया से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। आश्रम छात्रावासाें के बच्चाें की सघन जांच की जा रही है।

स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में 19, बासागुड़ा में 10, भैरमगढ़ तहसील क्षेत्र में 20 से अधिक मलेरिया के मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले में कुल 49 मलेरिया के मरीज मिले हैं। सभी मरीजों की जांच के बाद इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। बारिश से जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छर के पनपने की संभावना बढ़ जाती है।