Posted on:
मुरादाबाद, 19 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने बुधवार को बताया कि लखनऊ में 17 अगस्त से आयोजित हो रही उक्त प्रतियोगिता में बुधवार को वेदांशी शर्मा ने अंडर-14 के 42 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं संध्या ने अंडर-14 के 22 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने आगे बताया कि लखनऊ में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का समापन 20 अगस्त को लखनऊ में होगा।