छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की होगी नियुक्ति

Posted on: 2026-08-19


रायपुर, 19 अगस्त। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कॉलेजियम द्वारा स्वीकृत नामों में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं। तीनों ही वर्तमान में न्यायिक एवं विधिक प्रशासन के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। संतोष शर्मा वर्तमान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने इस पद का कार्यभार 9 मई 2025 से संभाला।सुषमा सावंत वर्तमान में प्रधान सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग,रायपुर के पद पर कार्यरत हैं। वे 13 अक्टूबर 2025 से इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विधिक पद पर पदस्थ हैं। सुधीर कुमार वर्तमान में प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, रायपुर के पद पर पदस्थ हैं और उन्होंने इस पद का कार्यभार 27 मार्च 2025 से संभाला है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब इन नियुक्तियों से संबंधित आगे की संवैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।