Posted on:
नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।
श्री मौर्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने इसे पार्टी की कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था बताया।
जानकारी के अनुसार अमरपाल मौर्य ने 1993 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मुख्य शिक्षक के रूप में अपने सामाजिक और संगठनात्मक जीवन की शुरुआत की। आगे चल कर वे भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री 2016 से 2019 तक की जिम्मेदारी संभाली। इससे बाद उन्होंने प्रदेश महामंत्री के रूप में 2019 से 2026 तक संगठन के लिए काम किया और संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दिया।
अमरपाल मौर्य को 2024 में राज्यसभा भेजा गया। अब भाजपा ने उन्हें ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।