वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

Posted on: 2026-08-15


रायपुर, 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित निवास कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रहित, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।