Posted on:
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके भूटानी समकक्ष दाशो पेमा लेक्तुप दोरजी ने कल थिम्फू में पांचवीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की, जिसमें भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भारत समर्थित परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, वार्ता में कई क्षेत्रों में फैले भारत समर्थित विकास परियोजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन का मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो दोनों देशों द्वारा साझा की गई रणनीतिक विकास साझेदारी के व्यापक दायरे को दर्शाता है।
भूटान ने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत के निरंतर समर्थन की सराहना की और राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों में नई दिल्ली के योगदान को स्वीकार किया। भारत और भूटान ने 1968 में राजनयिक संबंध स्थापित किए।