आज वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 1.7 प्रतिशत गिरकर 86 अमेरिकी डॉलर और 85 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.4 प्रतिशत से अधिक गिरकर 81 अमेरिकी डॉलर और 41 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।