केंद्र सरकार ने आपदा राहत कोष के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई है।

Posted on: 2026-07-28


केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों (2023-24 से 2025-26) के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है।

 

आज लोकसभा में लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के प्रयासों में सहयोग करती है और आवश्यक रसद एवं वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

 

मंत्री जी ने कहा कि भीषण आपदा की स्थिति में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।