अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने घोषणा की है कि इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 का प्रारंभ 16 अक्टूबर से होगा। आईएफएल की शासी परिषद की बैठक कल नई दिल्ली स्थित फुटबॉल हाउस में हुई। बैठक में आईएफएल के 11 क्लबों में से 10 क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गवर्निंग काउंसिल और एआईएफएफ ने 2026-27 सीज़न के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए खेलने का समय बढ़ाना और किसी टीम की शुरुआती प्लेइंग इलेवन में अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करना शामिल है। आईएफएल 2025-26 के प्रसारण प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई, क्योंकि पिछले सीज़न को 17.56 मिलियन लोगों ने लाइव देखा था।
एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने कहा कि नए सीजन से पहले की यह पहली बैठक थी जिसमें रोडमैप और प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई।