संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे पट्टे

Posted on: 2026-07-27


संभल , 27 जुलाई उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है। अब यह भूमि का उन परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा आवंटित किया जाएगा, जो भूमिहीन हैं और उनके पास घर नहीं है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवाराें काे भी कृषि भूमि का पट्टा दिए जांएग


संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने साेमवार काे बताया कि प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है। जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में लाेगाें की आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटन किया जाएगा। साथ ही साथ सरकारी योजनाओं के लिए भी भूमि उपलब्धता करने के लिए प्रत्येक विभाग से जानकारी मांगी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के तहत करीब 10 हजार बीघा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। अब इस जमीन का उपयोग भूमिहीन और बेघर परिवारों को आवासीय पट्टे देने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कृषि भूमि के पट्टे भी आवंटित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि फिलहाल जिले में भूमिहीन परिवारों की पहचान के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सभी ग्रामों में पात्र लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं और निर्धारित मानकों के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव की आवश्यकता के अनुसार भूमि का आवंटन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी विभागों से आवश्यक जानकारी भी मांगी गई है।