अमेरिका और ईरान के बीच सप्ताहांत में सैन्य कार्रवाई रुकने के बाद आज वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 6.1 प्रतिशत गिरकर 90 डॉलर 87 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 5.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84 डॉलर 14 सेंट प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बाजार में यह गिरावट तब आई जब ईरान ने संकेत दिया कि यदि अमेरिका भी सैन्य अभियान रोकता है, तो वह आगे किसी हमले से परहेज करेगा। इससे निवेशकों में यह उम्मीद बढ़ी है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है और विवाद का समाधान कूटनीतिक बातचीत के जरिए निकल सकता है।