पेट्रोल साढ़े तीन सौ और डीजल के दाम चार सौ के करीब पहुंचा

Posted on: 2026-07-23


बड़ी खबर. अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की दरों में भारी वृद्धि की है

नई अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 6.39 रुपये और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 7.83 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. पेट्रोलियम प्रभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नई बढ़ी हुई दरें 23 जुलाई (गुरुवार) से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं. कीमतों में संशोधन के बाद अब ईंधन की नई दरें इस प्रकार हैं:

- पेट्रोल: ₹327.12 प्रति लीटर (पुराने दाम से ₹6.39 की बढ़ोतरी)

- हाई-स्पीड डीजल (HSD): ₹375.04 प्रति लीटर (पुराने दाम से ₹7.83 की बढ़ोतरी)

अब रोजाना तय होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बदलते दामों को देखते हुए पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने बड़ा फैसला करते हुए कहा कि अब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दैनिक आधार पर तय की जाएंगी. यह जिम्मेदारी तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण को सौंप दी गई है.