फीफा विश्व कप में बेल्जियम ने अतिरिक्त समय के रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 3-2 से हराया

Posted on: 2026-07-03


फीफा विश्व कप में बेल्जियम ने राउंड ऑफ 32 में सेनेगल को अतिरिक्त समय में 3-2 से हराकर शानदार वापसी की और राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया। यूरी टिलेमैन्स ने 125वें मिनट में पेनल्टी से गोल करके 3-2 की रोमांचक जीत पक्की की और बेल्जियम के अपराजित रहने का सिलसिला 17 मैचों तक बढ़ा दिया।
 
सह-मेजबान अमेरिका ने आज सुबह 2002 के बाद नॉकआउट राउंड में अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने राउंड ऑफ़ 32 में बोस्निया और हर्ज़ेगोविना को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश किया, जहाँ उनका मुकाबला बेल्जियम से होगा। 
 
कल रात अटलांटा में इंग्लैंड ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को 2-1 से हराया। हैरी केन ने आखिरी 15 मिनट में दो गोल किए। इंग्लैंड 6 जुलाई को राउंड ऑफ 16 में सह-मेजबान मैक्सिको से भिड़ेगा।
 
एक अन्य राउंड 32 मुकाबले में, मैक्सिको ने मैक्सिको सिटी में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। फ्रांस ने न्यूयॉर्क में स्वीडन को 3-0 से हराया, जबकि नॉर्वे ने टेक्सास में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में अपना स्थान पक्का किया।