मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ जिले के दौरे पर

Posted on: 2026-06-30


रायपुर 30 जून । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे सरगुजा और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद सुबह 11:40 बजे सरगुजा जिले के उदयपुर के लिए रवाना होंगे।


दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री झिरमिति स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वे दोपहर 1 बजे रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़ी धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक इस महोत्सव में मुख्यमंत्री सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी अवलोकन करेंगे तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5 बजे रायगढ़ से रायपुर लौटेंगे।