20 जून । अमरीका और ईरान के बीच वार्ता के नए दौर की तैयारियों के बीच अमरीकी दूत स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच हाल में, पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद, वार्ता संभावित परमाणु समझौते पर केंद्रित होने की उम्मीद है।
अमरीकी मीडिया ने बताया कि स्टीव विटकॉफ स्विटजरलैंड के लिये रवाना हो चुके हैं। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर पहले से ही स्विट्जरलैंड में हैं।
यह वार्ता कल होनी थी लेकिन लेबनान में इस्राएल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष के कारण स्थगित कर दी गई थी।
अमरीका और ईरान के बीच वार्ता शुरू होने का समय अभी स्पष्ट नहीं है।