गर्मी के मौसम में खाना बनाना अक्सर चुनौती बन जाता है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी में लंबे समय तक किचन में खड़े रहना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। ऐसे में हल्का, जल्दी बनने वाला और स्वादिष्ट खाना बनाना हर किसी की प्राथमिकता बन जाता है। इसी कड़ी में लौकी दही तड़का एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आता है। लौकी दही तड़का बनाने में आसान है और इसे तैयार होने में केवल 10 मिनट का समय लगता है। इस रेसिपी में मुख्य सामग्री के रूप में लौकी और दही का इस्तेमाल होता है। लौकी का हल्का स्वाद और दही की ठंडक गर्मियों में शरीर को राहत देती है। इसे खाने में हल्का और पचने में आसान माना जाता है, इसलिए यह पूरे परिवार के लिए एक पसंदीदा डिश बन सकती है।तैयार करने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर दही को फेंटकर उसमें हल्का नमक और हल्दी मिलाएं। अब पैन में थोड़ी सी तेल या घी गर्म करें और उसमें राई, जीरा, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें कटे हुए लौकी के टुकड़े डालकर हल्का भूनें। जब लौकी नरम हो जाए, तो इसमें फेंटा हुआ दही डालें और कुछ मिनट तक पकाएं। अंत में ऊपर से धनिया पत्ती और हल्का लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें।
लौकी दही तड़का सिर्फ जल्दी बनने वाली डिश ही नहीं है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भरपूर भी है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं लौकी विटामिन, मिनरल और पानी की अच्छी मात्रा प्रदान करती है, जिससे शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है।गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए यह डिश उपयुक्त है। इसे चपाती, पराठा या सादी भात के साथ परोसा जा सकता है। यदि आप चाहते हैं कि यह डिश और भी स्वादिष्ट बने, तो तड़के में थोड़ी हींग और लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।कुल मिलाकर लौकी दही तड़का एक ऐसी रेसिपी है जो कम समय में तैयार हो जाती है, हल्की होने के साथ स्वादिष्ट भी होती है और पूरे परिवार के लिए पोषण से भरपूर विकल्प है। गर्मियों में किचन में लंबे समय तक खड़े होने की जरूरत नहीं, बस यह आसान रेसिपी आजमाएं और परिवार के साथ आनंद लें।