बीजापुर में ग्रीष्म कालीन सिवट हिट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Posted on: 2026-06-01


बीजापुर, 01 जून । जिले में पीएलसीसी तोयनार के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन सिवट हिट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग द्वारा आज साेमवार काे किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मथियास कुजूर, सांसद प्रतिनिधि जिलाराम राणा तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक के.जी. सुधाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष अनु नेताम, उपाध्यक्ष संदीप कुड़ियम, कोषाध्यक्ष रमेश मोद, सचिव चमरू कुड़ियम, उपसरपंच भीमा तेलम सहित अन्य पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी मौजूद रहे।