कोरिया, 31 मई । आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
उक्त के सम्बंध में सहायक आयुक्त अनुसूचित जाति, जनजाति विकास विभाग ने जानकारी दी है कि उक्त परीक्षा 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जानी थी। वर्तमान में आबंटित संस्थाओं के इम्पैनलमेंट एवं प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण परीक्षा स्थगित की गई है। इस संबंध में परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों एवं पालकों को सूचित किया गया है कि फिलहाल आवेदन जमा न करें। शासन से आबंटित संस्थाओं में प्रवेश संबंधी आवश्यक निर्देश प्राप्त होते ही नई सूचना जारी की जाएगी।