पश्चिमी एशिया में क्षेत्रीय तनाव के
बीच आज से वार्षिक पांच दिवसीय हज तीर्थयात्रा शुरू हो रही है, क्योंकि
भारत सहित दुनिया भर से 16 लाख से अधिक मुसलमान पवित्र शहर मक्का से सऊदी
अरब के मीना में स्थित तंबू शहर में इकट्ठा होने के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रहे
हैं।
वे रात वहीं बिताएंगे और कल सुबह हज के मुख्य अनुष्ठान, यानी नमाज़ पढ़ने के लिए अराफ़ात के मैदानों की ओर प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष हज यात्रा में भारत से लगभग एक लाख पचहत्तर हज़ार तीर्थयात्री भाग ले रहे हैं।