वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय
हॉकी खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर की सराहना करते हुए इसे खेल की मांगों और समर्पण
की पहचान बताया है। विराट कोहली ने यह बात कल आरसीबी इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स
समिट के तीसरे संस्करण के दौरान कही। कोहली ने कहा, हमारे देश में क्रिकेट इतना प्रमुख खेल है कि हम अक्सर अन्य खेलों को
नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेटरों की फिटनेस भारतीय हॉकी
खिलाड़ी की फिटनेस के 15 प्रतिशत के बराबर भी नहीं है।
हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि विराट कोहली की टिप्पणियों ने भारतीय हॉकी जगत में गहरी छाप छोड़ी है, और खिलाड़ी इस प्रशंसा को न केवल एक तारीफ के रूप में देख रहे हैं, बल्कि आधुनिक हॉकी द्वारा अपेक्षित अथक परिश्रम और अनुशासन की मान्यता के रूप में भी देख रहे हैं।
कोहली की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी के साथ हुई अपनी हालिया बातचीत को याद किया और कहा कि उनके शब्दों का खेल के लिए बहुत महत्व है। अनुभवी हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं।