आईटीआई की प्रायोगिक परीक्षाएं 29 जुलाई से

Posted on: 2026-05-15


बिलासपुर ।  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रशिक्षणार्थियों के लिए अखिल भारतीय व्यवसायिक प्रायोगिक परीक्षा 29 जून से 03 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा हेतु एकवर्षीय एंव द्विवर्षीय व्यवसाय के नियमित पात्र प्रशिक्षणार्थी अपनी संस्था में स्वयं उपस्थित होकर परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं।