Posted on:
थाईलैंड के दोषी ठहराए गए पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को आज बैंकॉक की क्लोन्ग प्रेम केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें पैरोल पर अपनी एक साल की सजा के शेष चार महीने पूरे करने की अनुमति दी गई थी। थाकसिन आज सुबह जेल के सामने अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पैरोल के मानक मानदंडों के अनुसार अपनी सजा का दो-तिहाई हिस्सा जेल में ही पूरा कर लिया था।
सुधार विभाग के अनुसार, पिछले महीने पैरोल समिति की बैठक में थकसीन सहित 850 से अधिक कैदियों को समय से पहले रिहा कर दिया गया। उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक थी और उनकी जेल की सजा में एक वर्ष से भी कम समय बचा था, जिसके आधार पर उन्हें यह रिहाई दी गई। विभाग ने कहा है कि उन्हें सख्त परिवीक्षा शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपकरण पहनना भी शामिल है।