Posted on:
आईपीएल क्रिकेट में, लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रुक गया। इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिलहाल आईपीएल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जिसने 9 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और कुल 12 अंक अर्जित किए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स तालिका में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है, जिसने 9 मैचों में केवल 2 जीत दर्ज की हैं और कुल 4 अंक अर्जित किए हैं।
कल हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया।