केन्या में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से दस लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन से एल्गेयो माराक्वेट काउंटी के कुछ हिस्से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्वाले काउंटी और किटुई काउंटी में दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। केन्या राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा कि कोलोल के पास इटेन-कबार्नेट सड़क पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया है। इसके अलावा, सरकार ने ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले ताना नदी बेसिन को हाई अलर्ट पर रखा है।