Posted on:
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) देश के तनावग्रस्त परिसंपत्ति समाधान ढांचे में एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरी है, जो बैंकिंग क्षेत्र की बैलेंस शीट को मजबूत करने में सहायक है।
मंत्रालय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनएआरसीएल के वसूली प्रयासों में उल्लेखनीय तेजी आई है। इस वर्ष के दौरान, कंपनी ने 4364 करोड़ रुपये वसूल किए हैं, जो इसकी कुल वसूली का लगभग 70 प्रतिशत है।
इसमें यह भी कहा गया है कि 23 खातों में वसूली की जा चुकी है, कुल वसूली 6,345 करोड़ रुपये है। यह अधिग्रहण लागत के 48 प्रतिशत से अधिक है, जबकि आगे की वसूली जारी है। इसमें यह भी कहा गया है कि तीन खातों का पूर्णतः निपटारा हो चुका है, जिनमें वसूली दर क्रमशः 148 प्रतिशत, 115 प्रतिशत और 183 प्रतिशत रही है, जो मूल्य अधिकतमकरण और ऋणदाताओं के लिए सकारात्मक परिणामों को दर्शाती है।