गर्मियों में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखने के लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स पीते हैं। इसमें बेल का जूस भी एक है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बेल के जूस में फाइबर, विटामिन ए, सी, बी1 और बी2 होते हैं। बेल का जूस कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन से भी भरपूर होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है। आपको बता दें कि बेल की तासीर ठंडी होती है। अगर आप बेल का जूस पिएंगे, तो इससे पेट को ठंडक मिलेगी और गर्मियों से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा।
पाचन-तंत्र में सुधार होता है
गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, अपच और गैस आदि होने लगती हैं।
बेल के जूस में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन के लिए काफी
अच्छा होता है। बेल का जूस पीने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। अगर आप रोजाना
बेल का जूस पिएंगे तो इससे मल त्याग में मदद मिल सकती है। इससे पाचन को बढ़ावा
मिलता है और कब्ज की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है। बेल का जूस पीने से समग्र पाचन
स्वास्थ्य में सुधार होता है।
पेट की गर्मी शांत होती है
गर्मियों में पेट में एसिडिटी होना बेहद आम है। इसकी वजह से पेट और
सीने में जलन होने लगती है। ऐसे में बेल का जूस पीना फायदेमंद होता है। बेल का जूस
पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इस जूस को पीने से शरीर ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस
करता है। अगर आप रोजाना गर्मियों में बेल का जूस पिएंगे तो इससे शरीर को ठंडक
मिलेगी और एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी।
गर्मियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बेल का जूस पी
सकते हैं। बेल के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो
शरीर के लिए जरूरी होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने
में मदद करता है। बेल का जूस पीने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
अगर आप रोजाना बेल का जूस पिएंगे तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी और
बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी।
बेल का जूस स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। बेल के जूस में
एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। बेल का
जूस पीने से कोलेजन के उत्पादन में भी मदद मिलती है। इस जूस को पीने से त्वचा
स्वस्थ नजर आती है। बेल का जूस पीने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है और
स्किन हेल्दी बनी रहती है।
गर्मियों में शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। ऐसे में बेल का जूस
पीना फायदेमंद होता है। बेल का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और थकान, कमजोरी जैसी
समस्याओं से राहत मिलती है।
सबसे पहले बेल को बेलन
से तोड़ दें और चम्मच की मदद से इसका गूदा निकाल लें।
इसके बाद गूदे को
अच्छी तरह से मसलें और सारे बीज निकाल लें।
जूस में बीज बिल्कुल न
जाने दें, क्योंकि ये काफी कड़वे होते हैं। इससे आपके मुंह
का स्वाद बिगड़ सकता है।
गूदे में ठंडा पानी
डालें और इसे अच्छी तरह से मसलें।
अब इसे अच्छी तरह से
ग्राइंड करें और थोड़ा सा पानी मिलाएं।
आप मिठास के लिए इसमें
शहद मिला सकते हैं। बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा पी लें।
रोज सुबह खाली पेट बेल
का शरबत पीना फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों में रोजाना
एक गिलास बेल का जूस जरूर पीना चाहिए।
बेल का जूस
एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है।
बेल का जूस पीने से
पानी की कमी दूर होती है।