कांग्रेस नेता कवर्धा से भागकर रायपुर में छिपा था, शादी के पहले गिरफ्तार

Posted on: 2026-04-26


कवर्धा। जिले में एक कांग्रेस नेता की शादी से पहले ही गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को युवती द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ महिला थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद कवर्धा पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया और कवर्धा लाया गया। रवि चंद्रवंशी की शादी 7 मई को तय थी, लेकिन गिरफ्तारी के चलते शादी से पहले ही वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।