महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में चार बच्चों की कथित मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया

Posted on: 2026-04-24


महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के इस्‍लामपुरा इलाके में नाले के निर्माण स्थल के पास एक गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की कथित मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नांदेड़ वाघाला नगर निगम के आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि नाले का निर्माण स्थानीय नगर निगम द्वारा किया जा रहा था है और पास के गड्ढे में गंदा पानी जमा हो गया था।