सरकार ने निर्यात पर अंकुश लगाने और घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीजल और विमानन ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ा दिया है।

Posted on: 2026-04-12


सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि विमानन टरबाइन ईंधन पर भी शुल्क 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क शून्य रहेगा।