'क्वीन-2' के साथ वापसी को तैयार कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग

Posted on: 2026-04-01


अभिनेत्री कंगना रनौत की चर्चित फिल्म 'क्वीन' अब अपने सीक्वल के साथ लौटने जा रही है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था, जिसमें कंगना के अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि लीजा हेडन ने खास कैमियो किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'क्वीन 2' की शूटिंग अप्रैल के आखिर तक शुरू होने वाली है। फिल्म में रानी का किरदार पहले से ज्यादा सशक्त और आत्मनिर्भर नजर आएगा, जिसकी कहानी एक नए मोड़ के साथ आत्म-खोज की यात्रा को दर्शाएगी। जहां पहली फिल्म में रानी पेरिस और एम्स्टर्डम गई थी, वहीं इस बार कहानी भारत के अलग-अलग शहरों में आगे बढ़ेगी।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में भव्य सेट के साथ शुरू होगी, जिसमें उत्तर भारतीय शहर का माहौल तैयार किया जाएगा। मुंबई शेड्यूल पूरा होने के बाद टीम अन्य महानगरों में भी शूटिंग करेगी। फिल्म को करीब तीन महीने में पूरा करने की योजना है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो मुंबई में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमला के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों की कहानी पर आधारित होगी।