अगर आप अपने पुराने Gmail यूजरनेम से परेशान हैं और उसे बदलना चाहते थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। Google ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब अपने Gmail एड्रेस का यूजरनेम (यानी @gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकते हैं। इसका मतलब है कि अब नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किसे मिला है यह फीचर?
फिलहाल यह सुविधा अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के अनुसार, आने वाले समय में इसे अन्य देशों में भी धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा, यानी भारत में भी यह फीचर जल्द आ सकता है। इस अपडेट के जरिए यूजर्स अपनी बदलती जरूरतों के हिसाब से अपना ईमेल यूजरनेम अपडेट कर सकते हैं। नया यूजरनेम ही आपका मुख्य लॉगिन आईडी बन जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप Gmail, Google Photos, Google Drive और अन्य सेवाओं में कर सकेंगे।
कैसे बदलें Gmail यूजरनेम?
अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
अगर यह ऑप्शन दिखाई नहीं देता, तो इसका मतलब है कि यह फीचर अभी आपके अकाउंट में उपलब्ध नहीं हुआ है।
यूजरनेम बदलने से पहले ध्यान रखें
क्यों खास है यह अपडेट?
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनका पुराना यूजरनेम अब उनकी प्रोफेशनल या पर्सनल पहचान से मेल नहीं खाता। अब बिना नया अकाउंट बनाए, आप आसानी से अपनी डिजिटल पहचान को अपडेट कर सकते हैं।