अब तक आपने काले चने को सलाद या चाट में ही इस्तेमाल किया होगा, लेकिन अगर इससे बने अप्पे चख लिए तो इनका स्वाद आपको हैरान कर देगा। प्रोटीन से भरपूर ये अप्पे नाश्ते या हल्की भूख के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। चलिए जानते हैं घर पर आसानी से काले चने के स्वादिष्ट अप्पे बनाने का तरीका।
·
भिगोए
हुए काले चने – 1 कप
·
सूजी
– 2 टेबलस्पून
·
दही
– आधा कप
·
हरी
मिर्च – 1 (बारीक कटी)
·
प्याज
– 1 छोटा (बारीक कटा)
·
नमक
– स्वाद अनुसार
·
हल्दी
पाउडर – ½ छोटा चम्मच
·
जीरा
– ½ छोटा चम्मच
·
ईनो
या फ्रूट सॉल्ट – ½ छोटा
चम्मच
·
तेल
– आवश्यकता अनुसार
1.
सबसे
पहले काले चनों को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
2.
सुबह
उन्हें अच्छे से धोकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
3.
इस
पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें नमक, सूजी, हल्दी और जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4.
अब
दही, कटा हुआ प्याज और हरी
मिर्च डालें और बैटर को स्मूद होने तक मिलाएं।
5.
मिश्रण
को ढककर करीब 10 मिनट
के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
6.
अप्पे
डालने से ठीक पहले ईनो मिलाएं और हल्के हाथ से घोल को फुलाएं।
7.
अप्पे
पैन को गरम करें और हर खाने में थोड़ा तेल डालें।
8.
तैयार
बैटर को सांचों में भरें, ढककर
धीमी आंच पर पकने दें।
9.
जब
नीचे की सतह सुनहरी हो जाए तो अप्पों को पलट दें और दूसरी ओर से भी अच्छी तरह सेक
लें।
सारे अप्पे इसी तरह तैयार कर लें।
गरमा-गरम काले चने के ये अप्पे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें और हेल्दी स्वाद
का आनंद लें