मकर संक्रांति का पर्व तिल और गुड़ के बिना अधूरा सा लगता है। इस त्योहार पर तिल से बनी मिठाइयों की खास अहमियत होती है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देती हैं। अगर आप इस बार बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर कुछ पारंपरिक और आसान बनाना चाहते हैं, तो तिल–गुड़ के रोल एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें बनाना भी सरल है और ये अपनों के साथ मिठास बांटने का खूबसूरत तरीका भी हैं।
·
सफेद
तिल – 1 कप
·
गुड़
– आधा कप (कसा हुआ)
·
घी
– 1 छोटा चम्मच
·
इलायची
पाउडर – आधा छोटा चम्मच
·
पानी
– 2 छोटे चम्मच
·
हाथों
में लगाने के लिए थोड़ा सा घी
सबसे
पहले कड़ाही को गरम करें और उसमें तिल डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब तिल हल्के
सुनहरे हो जाएं और चटकने लगें, तब
गैस बंद कर दें।
अब
उसी कड़ाही में घी डालें, फिर
गुड़ और पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। गुड़ पूरी तरह घुल जाए और हल्की एक तार की
चाशनी बनने लगे, तब
आंच से उतार लें।
इसके
बाद इस पिघले हुए गुड़ में भुने तिल और इलायची पाउडर डालें और जल्दी से अच्छी तरह
मिला लें। मिश्रण हल्का गर्म रहे, तभी
हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इसे बेलनुमा आकार में ढाल लें।
सभी
रोल तैयार करने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए अलग रख दें। ठंडा होते ही ये अच्छी
तरह सेट हो जाएंगे।
अब आपके घर पर बने तिल–गुड़ रोल तैयार
हैं, जिन्हें आप मकर
संक्रांति के मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ खुशी-खुशी बांट सकते हैं।