Posted on:
नई दिल्ली, 20 अगस्त। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को श्रीनगर पहुंचे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर की सुंदरता की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर शब्द चित्र साझा किया। उन्होंने लिखा, ''परी महल और मशहूर डल झील की सैर के साथ श्रीनगर की खूबसूरती का अनुभव करना बहुत शानदार रहा!''
सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए जारी यात्रा परामर्श की समीक्षा करेगा, क्योंकि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाए हैं। गोर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा होने के साथ बेहद खूबसूरत जगह है।