अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम करने को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। क्षेत्रीय सूत्रों के मुताबिक, एक प्रारंभिक समझौते का मसौदा तैयार किया जा रहा है, जिस पर दोनों पक्ष चर्चा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 14 बिंदुओं वाला यह मसौदा 30 दिनों की बातचीत का रास्ता खोल सकता है, ताकि एक व्यापक समझौते तक पहुंचा जा सके। ईरान ने कहा है कि वह इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्थिति को नियंत्रण में बताया, लेकिन चेतावनी दी कि बातचीत असफल होने पर सैन्य कार्रवाई फिर शुरू हो सकती है। इधर, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमरीकी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
इस बीच, इज़राइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाके में हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर को निशाना बनाकर हमले की पुष्टि की है। युद्धविराम के बाद लेबनान की राजधानी में यह पहला बड़ा हमला माना जा रहा है।